जामताड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जामताड़ा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में एक अहम तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में 25 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के जामताड़ा आगमन पर स्वागत–सम्मान तथा 27 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की प्रस्तावित सभा को भव्य बनाने की रणनीति तय की गई।जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आदित्य साहू का जामताड़ा में यह पहला आगमन है। उनके स्वागत की जिम्मेदारी नाला विधानसभा में मनोज गोस्वामी को सौंपी गई है, जिनके साथ पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल व भाजपा नेता माधव चंद्र महतो रहेंगे।
धोतला मोड़ पर ठाकुरमनी सिंह तथा पोसोई मोड़ पर वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल के सहयोग से स्वागत होगा। वहीं 27 जनवरी को जामताड़ा विधानसभा में होने वाली बाबूलाल मरांडी की सभा की जिम्मेदारी तरुण गुप्ता को दी गई है, जिनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत प्रभारी वीरेंद्र मंडल और सभा प्रभारी तरुण गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मितेश साह और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल ने किया।मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, माधव चंद्र महतो, सुरेश राय, हरिमोहन मिश्रा, सुनील हांसदा, विनोद मंडल, रीना कुमारी, कमल गुप्ता, अभय सिंह, मीडिया प्रभारी आभा आर्या, महेंद्र मंडल, पुष्पा सोरेन, मुरारी भूषण सिंह, किरण बेसरा सहित सभी मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


