दुमका। जिला प्रशासन एवं श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दुमका द्वारा बुधवार को कार्यालय परिसर में वित्तीय वर्ष 2025–26 के तहत एक दिवसीय चतुर्थ रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला का शुभारंभ पूर्वाह्न 10:30 बजे किया गया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक नियोजन, दुमका द्वारा उपस्थित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मेले की रूपरेखा एवं नियोजनालय द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं, मेले में शामिल प्रत्येक नियोजक एवं उनके प्रतिनिधियों ने बारी-बारी से अपनी-अपनी रिक्तियों, कार्य की प्रकृति एवं सेवा शर्तों की जानकारी साझा की।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कुल 19 नियोजकों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनके द्वारा कुल 2450 रिक्तियों की पेशकश की गई। मेले में लगभग 515 आवेदक एवं आवेदिकाएं शामिल हुए। साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के उपरांत 176 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जबकि 277 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।
रोजगार मेला का उद्देश्य नियोजकों एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवक-युवतियों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जिससे दोनों पक्षों को प्रत्यक्ष रूप से संवाद का अवसर मिल सके। इस दौरान आवेदक/आवेदिकाओं ने नियोजकों द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं सेवा शर्तों की जानकारी प्राप्त कर मेले से लाभ उठाया। साथ ही, सभी रिक्तियों कीhttps://www.jharniyoajn.jharkhand.gov.in पोर्टल पर भी प्रदर्शित की गई है। रोजगार मेले में संदीप किस्पोट्टा, सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दुमका, बद्री नाथ पाण्डेय, जय प्रकाश सिन्हा (उच्च वर्गीय लिपिक), पंकज कुमार मंडल, सूरज कुमार, अशोक कुमार, अरूण कुमार मंडल, विशाल कुमार सहित नियोजनालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


