साहिबगंज । राजमहल उप-कारा में हत्या के मामले में पिछले पांच वर्षों से बंद एक कैदी ने बुधवार को जेल के भीतर ही फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की अन्य कैदियों की नजर उस पर पड़ गई, जिससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है । जानकारी के अनुसार, कैदी का नाम मंसूर शेख है. बुधवार को उसने जेल के वार्ड में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे ऐसा करते देख वार्ड में मौजूद अन्य कैदियों के बीच हड़कंप मच गया. कैदियों ने तुरंत इस घटना की सूचना जेल प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों को दी
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


