देवघर संताल एक्सप्रेस:– झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन, देवघर नगर निगम की एक महत्वपूर्ण बैठक आज फेडरेशन अध्यक्ष संजय मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम कर्मचारियों की गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर निगम द्वारा न तो समय पर वेतन का भुगतान किया जा रहा है, न ही पेंशन दी जा रही है और न ही ईपीएफ व पीएफ की राशि संबंधित खातों में जमा की जा रही है। इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि नगर प्रशासक बार-बार आश्वासन देकर उन्हें टालते आ रहे हैं, जिससे अब कर्मचारियों का उन पर से विश्वास उठ चुका है। फेडरेशन अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा कि वेतन,पेंशन और पीएफ जमा नहीं होने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक काम का बहिष्कार किया जाएगा। निर्णय के अनुसार 21 जनवरी से तमाम सफाई कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों ने साफ कहा— “वेतन नहीं तो काम नहीं।” इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर प्रशासक की होगी।
बैठक में फेडरेशन महासचिव रोशन राम, उपाध्यक्ष बिरजू राम, सुनील राम, सचिव सुनील मोह, बबलू राम, किशन राम, प्रदीप राम, शाहिद सहित सैकड़ों सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


