नई दिल्ली । कोहरे के कारण उत्तर भारत में करीब 99 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ज्यादातर ट्रेनें दिल्ली की ओर आ रही हैं। कई ट्रेनें छह से सात घंटे तक देरी से चल रही हैं। इनमें बरौनी नई दिल्ली, दरभंगा नई दिल्ली जैसी क्लोन ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे ने देरी से चल रही ट्रेनों की सूची जारी की है। यात्री घर से निकलने से पहले सूची देखें और परेशानी से बचें। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक कोहरे की वजह से ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। उत्तर भारत में कई जगह घना कोहरा छाया होने की वजह से विजीबिलिटी बहुत कम है। यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता है।
देरी से चलने वाली ट्रेनों में 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12313 सियालदाह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12259 सियालदाह-बीकानेर दूरंतो एक्सप्रेस, 12225 कैफियत एक्सप्रेस, 12309 राजेंद्रनगर टर्मिनल-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस, 54044 हिसार-जींद पैसेंजर, 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस (भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल तक), 64111 शकूरबस्ती-खुर्जा मेमू, 22437 प्रयागराज-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस, 12393 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12559 शिव गंगा एक्सप्रेस, 12435 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15565 वैशाली एक्सप्रेस, 12581 मंडुआडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 64581 हाथरस किला-दिल्ली मेमू, 15705 दिल्ली-कटिहार अमृत भारत एक्सप्रेस, 12877 रांची-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 02563 बरौनी-नई दिल्ली हमसफर स्पेशल, 12349 कोलकाता-भगत की कोठी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 22361 पटना-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस, 12419 गोमती एक्सप्रेस, 12429 लखनऊ-नई दिल्ली राजधानी, 12557 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 64567 अलीगढ़-खुर्जा मेमू आदि शामिल हैं, जो कई जोनों जैसे एनसीआर जोन, नार्दन जोन, और ईस्टर्न जोन से चलती हैं और ज्यादातर सुपरफास्ट, राजधानी, हमसफर, दूरंतो या एक्सप्रेस कैटेगरी की हैं, जबकि कुछ मेमू और पैसेंजर ट्रेनें भी हैं।


