संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – साहिबगंज जिला अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से तात्कालिक व्यवस्था के तहत् नियत अवधि के लिए दैनिक पारिश्रमिक के आधार पर पीजीटी/टीजीटी शिक्षकों के सेवा प्राप्ति हेतु चयनित 27 अभ्यर्थियों के बीच चयन पत्र का वितरण किया गया.विकास भवन सभागार में आयोजित चयन पत्र वितरण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को चयन पत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, परियोजना पदाधिकारी विशंभर पटेल , डीएमएफटी पीएमयू से नवीन कुमार, पल्लवी दास,गौरव चंद्रवंशी, पंकज कुमार और विवेक कुमार सहित संबंधित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.
उप विकास आयुक्त ने चयनित शिक्षकों को संबोधित करते हुए आशा व्यक्त किया कि वे पूर्ण निष्ठा, लगन एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आवासीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सकारात्मक योगदान देंगे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


