संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- कांग्रेस देश पर 70 साल तक शासन करने वाली पार्टी व उसके सहयोगी दलो भारत को विकसित भारत बनते हुए नहीं देखना चाहती यह बाते राजमहल विस के पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य अनंत कुमार ओझा ने गुरुवार को स्वामी विवेकानंद चौक स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही.उन्होने कहा कि देश की संसद ने विकसित भारत राष्ट्रीय आजीविका मिशन को स्फूर्ति देने का कार्य किया. प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है. देश के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है. इंफ्रास्ट्रक्चर को गति देने के लिए गति शक्ति नाम देकर विकास का कार्य किया जा रहा है. जी राम जी योजना के साथ ग्रामीण रोजगार का नया स्वरूप हो. ग्रामीण भारत विकसित हो. आजीविका दीदी के साथ गांव विकसित भारत के साथ संकलित हो. आधुनिक तकनीक को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. पहले मनरेगा के तहत् 100 दिन का कार्य मिलता था.जी राम जी योजना से अब 125 दिन रोजगार की गारंटी है. जी राम जी में ग्राम सभा में 50 फीसद स्वीकृति देना होगा. मनरेगा में राज्यों के द्वारा 2006 में सुधार किया. जिससे भ्रष्टाचार हावी हुआ.ग्रामीण अर्थव्यवस्था में जी राम जी प्रभावी है.जी राम जी योजना में राज्यों की भागीदारी तय की गई है. इस योजना से स्थाई एसेट तय होगा. पूरे देश में ये योजना का लाभ मिलेगा. कांग्रेस और उसके सहयोगी दल के लोग देशवासियों को गुमराह कर रही हैं, झूठ फैला रही है. केंद्र का योजना भारत के सभी राज्यों में चलता है. कांग्रेस शासित राज्यों में केंद्र की योजना चालू नहीं किया जाता. योजना चलाता भी है तो उपयोगिता प्रमाण पत्र केंद्र को नहीं भेजता है. मनरेगा में भ्रष्टाचार भरा हुआ था. जिसे खत्म किया. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में काम के बदले अनाज का शुरुवात किया. वही कांग्रेस ने गांधी जी का नाम देकर मनरेगा का नाम दिया. कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियों को प्रभु श्री राम के नाम से क्यों चीड़ है. जी राम जी रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करने वाला, 125 दिन काम देने वाला, विकसित भारत के संकल्प को तैयार करने वाला, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत भी जॉब लेने का योजना है. कांग्रेस को क्यों राम नाम से चीड़ है ये कांग्रेस और उसके सहयोगी देश की जनता को बताएं.वही जनता के बीच जी राम जी योजना का प्रचार प्रसार भाजपा जनजागरण करके कार्य करेगी. कांग्रेस का दोहरा चरित्र और राम नाम से चीड़ क्यों लोगो को बताई जाएगी. तीन दिन भाजपा जागरूकता अभियान चलाएगी. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी व धमेंद्र कुमार, रामानंद साह, प्रमोद कुमार पांडेय, मनोज यादव, राजेश मंडल, गौतम पंडित, नगर अध्यक्ष बी चौधरी, अनुराग राहुल मौजूद थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


