इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार उसके बाद फरार
सरैयाहाट । सरैयाहाट थाना के तिलकपुर गांव की तीन बच्चों वाली एक माँ का प्रेमी के संग फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में उक्त महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराकर पत्नी की बरामदगी की मांग की है। विवाहिता के पति निरंजन मंडल ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। कुछ समय से उसकी पत्नी की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हो गई थी। जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। सोशल मीडिया के जरिए हुए प्यार में दोनों इस कदर बढ़ गए कि महिला अपने तीन बच्चों को छोड़ उसके साथ फरार हो गई। बीते दिन 12 जनवरी को जब वह प्रतिदिन की तरह अपने काम पर गया हुआ था। शाम को घर वापस लौटने पर देखा कि उसकी पत्नी घर से गायब है। साथ ही घर का कुछ कीमती सामान भी गायब है। तभी वह आसपास के लोगों व अपने सगे-संबंधियों से पुछताछ किया पर कोई सुराग नहीं मिला। तब तक हारकर थाना पुलिस को इसकी लिखित जानकारी दी।
——–
महिला के मोबाइल लोकेशन को ट्रैक कर महिला के विषय में पता लगाया जा रहा है। साथ ही टेक्निकल सेल की मदद ली जा रही है। महिला को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।


