संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीराम चौकी के पास मंगलवार की देर शाम एक व्यक्ति को घेर कर गोली मार दिया.गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से से घायल हो गया.मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनों के सहयोग से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया.जहां चिकित्सक ने घायल व्यक्ति का इलाज प्रारंभ कर दिया.मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति महादेवगंज मुस्लिम टोला निवासी 40 वर्षीय मो बाबर हुसैन है.घायल बाबर हुसैन
ने बताया कि वे काम कर अपना घर लौट रहा था. इसी दौरान श्रीराम चौकी के पास गांव के मुन्ना का पुत्र जामिल व साहिल मिल कर हमें घेर लिया.जबकि सामने से गोली जामिल चला दी. गोली युवक के दाया हाथ में लग कर निकल गई. इधर डॉक्टर ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि गोली व्यक्ति के हाथ को छू कर निकल गई है. वही पीड़ित को एक्स-रे कराने के लिए लिखा गया है. एक्स-रे रिपोर्ट के बाद ही वस्तु स्थिति का पता चल सकेगा. इधर सूचना मिलने पर जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह व नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी लेने में जुटी है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


