संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। भाजपा ने संगठन को मजबूती प्रदान करने की दृष्टि से पाकुड़ की सक्रिय नेत्री मिस्फीका हसन को उड़ीसा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रभारी नियुक्त किया है। इस फैसले पर मिस्फीका हसन ने प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उड़ीसा में अल्पसंख्यक समाज के बीच भाजपा की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को मजबूती से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
मालूम हो की मिसफिका एक कर्मठ, जुझारू और भरोसेमंद कार्यकर्ता के रूप में बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई है। जमीनी स्तर पर सक्रियता और कार्यकर्ताओं व आम लोगों से निरंतर संवाद उनकी कार्यशैली की पहचान रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अल्पसंख्यक समाज के बीच मजबूत पकड़, संगठन को साधने की क्षमता और पार्टी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता के कारण ही भाजपा नेतृत्व का विश्वास उन पर लगातार बढ़ा है। यही वजह है कि उन्हें एक बार फिर बड़ी और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


