अविनाश ने किताब को बनाया साथी मेहनत को हथियार,मिली सफलता
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-साहिबगंज के लाल अविनाश वर्मा जो साधारण परिवार से है.उन्होने प्रतियोगिता परीक्षा यूपीएससी के इंजीनियरिंग सर्विस में छठा स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होती.अविनाश वर्मा साहिबगंज के सकरोगढ़ के रहने वाले रवि वर्मा के छोटे पुत्र हैं.पिता रवि वर्मा पोस्ट ऑफिस में कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करते हैं. परिवार ने हमेशा आर्थिक तंगी का सामना किया.ऐसे में अविनाश वर्मा ने यूपीएससी कि परीक्षा में छठा स्थान हासिल कर ना केवल अपने परिवार बल्कि पुरे साहिबगंज का नाम रौशन किया हैं.इतना ही नहीं इंजीनियरिंग सर्विस से यूपीएससी पास करने वाले साहिबगंज का यह पहला युवा हैं. 2012 में संत जेवियर स्कूल से दसवीं पास करने के बाद इन्होने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.बोकारो से इंटर और रांची बीआईटी मेसरा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग कि पढ़ाई पूरी कि.अविनाश ने इससे पहले गेट परीक्षा भी पास किया था और देश के बड़े बड़े कंपनी में सेवा दे चूका हैं.अंततः इन्होने यूपीएससी कि परीक्षा देने का निश्चय किया और परिणाम उम्मीद से अधिक आया.अविनाश वर्मा की इस सफलता से माता-पिता,बड़े भाई आकाश वर्मा,परिजनों व मित्रों में हर्ष व्याप्त है.अविनाश वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता,बड़े भाई आकाश वर्मा,परिजनों व शिक्षकों को दिया है.उन्होंने बताया कि उनकी सफलता में बड़े भाई आकाश का अहम रोल है.माता-पिता व बड़े भाई ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाने में कड़ी मशक्कत की.अविनाश वर्मा ने बताया कि उनके बड़े भाई एचडीएफसी बैंक में डीएम के पद पर हैं. और फिलहाल दिल्ली में पोस्टेड हैं.वही अविनाश वर्मा कि सफलता पर पूरा परिवार सहित आस पास के लोग उन्हें बधाई देने पहुंच रहे है.मौके पर अविनाश वर्मा के पिता रवि वर्मा, मां पूनम वर्मा, नानी मीणा देवी,मामी पिंकी देवी,राजू अंसारी,अंसारुल अंसारी,हलीफ अंसारी,प्रदीप मंडल,रमण वर्मा,अजय कुमार गुप्ता,प्रयाग चौधरी,अजीत कुमार गुप्ता,मो अब्बास,श्रवण मोदी,पूर्व वार्ड पर्षद उपेंद्र राय सहित अन्य लोग मौजूद थे.


