संताल एक्सप्रेस संवाददाता
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ ) । प्रखंड क्षेत्र के लेटबाड़ी गांव में बुधवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां घर में आग लगने से एक आदिवासी महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान छमी बेसरा लग भग 60बर्ष पति दुबई मरांडी के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचने के लिए छमी बेसरा ने रात को सोते समय अपनी खटिया के नीचे धामा में आग जलाकर रखी थी।बताया जाता है कि देर रात अचानक आग लग गई देखते ही देखते आँग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर में फैल गई। आग की चपेट में आकर छमी बेसरा पूरी तरह झुलस गईं।तेज जलन और गंभीर रूप से जलने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। इस घटना ने ठंड के मौसम में आग जलाकर सोने के खतरे को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


