संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज –भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे झारखंड प्रदेश में नगर पंचायत, नगर परिषद एवं नगर निगम क्षेत्रों में राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. भाजपा का स्पष्ट आरोप है कि राज्य सरकार ने जानबूझकर नगर निकाय चुनाव को वर्षों तक टालकर प्रशासनिक अराजकता को बढ़ावा दिया. जिसके कारण पूरे प्रदेश में अफसरशाही हावी हो गई और आम जनता के काम ठप हो गए.भाजपा का कहना है कि नगर निकायों में बिना लेन-देन के कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा है और बिचौलियों का बोलबाला बढ़ गया है. जब चुनाव कराने की बारी आई तो हेमंत सोरेन सरकार ने दलीय आधार पर चुनाव न कराने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने का निर्णय लिया. जिसका भाजपा लगातार विरोध कर रही है. भाजपा की स्पष्ट मांग है कि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर और ईभीएम से कराएं जाएं.
इसी क्रम में बुधवार को भाजपा साहिबगंज जिला द्वारा साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र में धरना प्रदर्शन नगर अध्यक्ष बी कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. धरना में भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता एवं पूर्व विधायक अनंत ओझा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अनंत ओझा ने कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार दलीय आधार पर चुनाव कराने से डर रही है. सरकार को यह भली-भांति पता है कि जनता को गुमराह कर सत्ता तो हासिल कर ली गई. लेकिन जनता अब जवाब देने के लिए तैयार है. दलीय आधार पर चुनाव हुआ तो इनका सूपड़ा साफ हो जाएंगा.उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ईभीएम से चुनाव कराने से भाग रही है. जबकि यह भी सत्य है कि ईभीएम कांग्रेस की ही देन है. जिनके साथ झामुमो आज सत्ता में शामिल है.श्री ओझा ने आरोप लगाया कि राज्य में ब्लॉक से लेकर नगर निकाय कार्यालय तक बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता. हर स्तर पर बिचौलियों का वर्चस्व है और आम जनता परेशान है.उन्होंने साहेबगंज जिले के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के नेता केवल विकास के नाम पर राजनीति कर रहे हैं. पश्चिमी एवं पूर्वी फाटक रेल ओवरब्रिज के लिए उन्होंने लगातार आवाज उठाई. जिसके बाद राज्य और केंद्र सरकार द्वारा 50-50 प्रतिशत राशि से ओवरब्रिज निर्माण पर सहमति बनी.बावजूद इसके 2022 में कुछ विकास विरोधी बिचौलियों के साथ मिलकर झामुमो नेताओं द्वारा पथ निर्माण विभाग को पत्र लिखकर निर्माण कार्य रुकवाने का काम किया गया.पूर्व विधायक ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण के लिए उन्होंने रेल मंत्री से लेकर विधानसभा तक लगातार आंदोलन किया. लेकिन झामुमो नेताओं ने केवल जनता को गुमराह किया. उनके प्रयासों से साहिबगंज से हावड़ा तक इंटरसिटी ट्रेन चली.दो-दो राजधानी ट्रेनों का ठहराव हुआ. साहिबगंज एवं राजमहल स्टेशन का सौंदर्यीकरण हुआ, वनांचल एक्सप्रेस में एलएचबी कोच लगाए गए तथा बोगियों की संख्या बढ़ाई गई.श्री ओझा ने कहा कि झामुमो के नेता विकास की बात करने के बजाय भय का वातावरण बना रहे हैं. जिले से तीन विधायक, एक सांसद और स्वयं मुख्यमंत्री होने के बावजूद पिछले छह वर्षों से इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और कृषि कॉलेज के निर्माण को लटकाया और भटकाया गया. यह सरकार केवल जनता को भ्रमित कर रही है.
मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सह निवर्तमान नप उपाध्यक्ष रामानंद साह ने किया.मंच से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश प्रसाद तिवारी, कृपानाथ मंडल, धर्मेन्द्र कुमार जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान शर्मा, युवा नेता प्रेम लाल मंडल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गरिमा साह, युवा नेता मनोज तांती, वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने संबोधन किया.धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के जिला संयोजक सह जिला महामंत्री गौतम कुमार यादव ने किया. मौके पर मनोज पासवान, पंकज चौधरी, प्रमोद पांडेय, कमल महावर, संजीव पासवान, रंजन पांडेय, जयकांत वर्मा, गौतम पंडित,बबलू तिवारी, संजीव ओझा, मुकेश यादव, स्वेता श्रीवास्तव, सिंधु पांडेय, डॉली जी, ममता कुमारी, अवधेश यादव, बजरंगी गोप एवं अन्य उपस्थित थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


