प्रोड्यूसर्स के लिए बनीं सिरदर्द, सिनेमाघरों में दर्शकों को भी किया बोर
मुंबई । 2025 बॉलीवुड एक मिला-जुला साल रहा, कुछ ब्लॉकबस्टर्स ने तहलका मचाया, तो कुछ हाई-प्रोफाइल रिलीज ने प्रोड्यूसर्स के होश उड़ा दिए। स्टार पावर, भारी बजट और जोरदार प्रमोशन के बावजूद ये फिल्में बॉक्स ऑफिस तकरीबीन फेल रहीं। यही नहीं ये फिल्में ना सिर्फ प्रोड्यूसर्स का सिरदर्द बनीं बल्कि सिनेमाघरों में दर्शकों के दिमाग का दही कर दिया। इन फिल्मों पर अच्छी-खासी रकम खर्च की गई थी लेकिन नतीजा निकला जीरो। आइए, साल 2025 की सबसे बड़ी सिरदर्द फिल्में को बारे जानते हैं-
* हिमेश रेशमिया की ‘द एक्सपोज स्पिन-ऑफ 7 फरवरी को रिलीज हुई, लेकिन 20 करोड़ बजट पर सिर्फ 12.70 करोड़ का कलेक्शन। कीथ गोम्स के डायरेक्शन में रवि 10 विलेन से भिड़ता है, लेकिन ओवर-द-टॉप एक्शन और सॉन्ग्स ने ऑडियंस को थका दिया। प्रभुदेवा और संजय मिश्रा जैसे को-स्टार्स के बावजूद फिल्म ने दर्शकों को बोर किया। इस फिल्म को ओटीटी पर नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है, लेकिन अपने रिस्क पर।
* मेरे हस्बैंड की बीवी, लव ट्रायंगल का डिजास्टर फिल्म मुदस्सर अजीज की रोमांटिक कॉमेडी 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में आई, लेकिन 40 करोड़ बजट पर महज 11.80 करोड़ कलेक्शन किया। इसे ‘बोरिंग रीमेक कहा गया। अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह का ट्रायंगल फोर्स्ड लगा, मिसअंडरस्टैंडिंग्स. पूजा एंटरटेनमेंट का प्रोजेक्ट ‘पति, पत्नी और वो का कॉपी जैसा, लेकिन ओरिजिनलिटी जीरो। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
* गेम चेंजर फिल्म डायरेक्टर शंकर और एक्टर राम चरण की बिग बजट मूवी 10 जनवरी को रिलीज हुई लेकिन बुरी तरह फ्लॉप रही। फिल्म का 300 करोड़ का बजट था लेकिन ये 195.80 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर सकी। फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप थी, लेकिन फिल्म की कहानी में कोई दम नहीं था। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
* इमरजेंसी फिल्म कंगना रनौत की डायरेक्टोरियल डेब्यू 17 जनवरी 2025 को रिलीज हुई, यह पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की बायोपिक थी। 50 करोड़ बजट पर 22.50 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई। कंगना का लुक अच्छा था, लेकिन स्क्रिप्ट कमजोर थी। जी स्टूडियोज का प्रोजेक्ट हिस्ट्री क्लेम करता है, लेकिन डेप्थ न होने से सिरदर्द बना रहा। नेटफ्लिक्स पर मौजूद, लेकिन इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों पर दर्शक नहीं पहुंचे।
* द बंगाल फाइल्स फिल्म विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘फाइल्स ट्रायलॉजी थर्ड पार्ट 5 सितंबर 2025 को रिलीज हुई जो नोआखाली रायट्स पर। 30 करोड़ बजट में फिल्म ने 24.40 करोड़ ही कमा पाई। फिल्म की लेंथ ने दर्शकों को थका दिया। मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और दर्शन कुमार की परफॉर्मेंस सराही गई, लेकिन दर्शकों ने नकार दी। फिल्म ओटीटी पर जी5 पर देखी जा सकती है।
* सिकंदर फिल्म ए आर मुरुगादॉस की सबसे के चहेते एक्टर सलमान खान स्टारर 30 मार्च को ईद पर रिलीज हुई, लेकिन 200 करोड़ बजट में इसने 182.70 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। सलमान मैसेज लेकर आए लेकिन कहानी से लेकर डायरेक्शन और भाईजान की एक्टिंग सब ने दर्शकों को बुरी तरह पका दिया। फिल्म नेटफ्लिक्स पर है, लेकिन फैंस सलमान खान की इस फिल्म से खुश नजर नहीं आए।
* सन ऑफ सरदार-2 फिल्म विजय कुमार अरोड़ा की कॉमेडी 1 अगस्त 2025 को रिलीज हुई, लेकिन 100 करोड़ बजट में 65.80 करोड़ कलेक्शन ही कर सकी। अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और रवि किशन का स्कॉटलैंड एडवेंचर फनी स्टार्ट के बाद लोगों को बोर कर दिया। ये 2012 की हिट फिल्म का सीक्वल थी, लेकिन अननेसेसरी बैगेज ने मार डाला। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
– देवा फिल्म शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘मुंबई पुलिस की रीमेक थी। 55 करोड़ के बजट में फिल्म 58 करोड़ रुपए ही कमा सकी। शाहिद एक कॉप बन मिस्ट्री सॉल्व करते हैं, लेकिन फ्लैट स्टोरीटेलिंग लेकिन फिल्म को मार डाला। फिल्म साउथ की कहानी उठाकर उसे जो बॉलीवुड का रंग दिया गया, उसने सब बंटाडार कर दिया। फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
* वॉर-2 फिल्म ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर सितारे एक साथ तो आए लेकिन ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं दे पाए। अयान मुखर्जी का खराब निर्देशन और बचकानी कहानी सब कुछ ले डूबी। 400 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 360 करोड़ का ही कलेक्श कर सकी। अगर आप ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के फैन हैं तो फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
* आजाद फिल्म अमान देवगन और राशा थडानी की डेब्यू एक्शन-ड्रामा फिल्म थी। 80 करोड़ बजट लेकिन फिल्म सिर्फ 8 करोड़ रुपये ही कमा पाई। पुरानी टाइप की स्क्रिप्ट, खराब एक्टिंग और कमजोर डायरेक्शन ने फिल्म को कमजोर कर दिया। अजय देवगन भी फिल्म को नहीं बचा सके। अमान और राशा का डेब्यू डिजास्टर साबित हुआ। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
आखिर में हम यह कह सकते हैं कि 2025 में आई इन फिल्मों ने हंगामा तो खूब मचाया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा सकीं। इनसे सबक मिलता है कि कंटेंट ही किंग है।


