मुंबई । न्यूयॉर्क विश्व विद्यालय के प्रोफेसर अस्वथ दामोदरन के अनुसार सारी दुनिया अर्थव्यवस्था के बुरे दौर में जाने वाली है।उन्होंने चेतावनी दी है, जिस तरह के बदलाव पहली बार अर्थ व्यवस्था में देखने को मिल रहे हैं।ऐसी स्थिति में नगद पैसा अपने पास रखें। जिस तरह से मुद्रा का अवमूल्यन हो रहा है। ऐसी स्थिति में सोना या चांदी इस बुरे दौर में आपको आर्थिक रूप से सुरक्षित रख सकता है।
वॉल स्ट्रीट के सबसे भरोसेमंद निवेश अर्थशास्त्री के रूप में दामोदरन की पहचान है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है, वर्तमान में जो भी डिपॉजिट और निवेश के साधन हैं, यह सुरक्षित नहीं रहे।ऐसी स्थिति में सोने और चांदी में निवेश ही वर्तमान में सबसे सुरक्षित है।
उनका कहना है कि पैसिव इन्वेस्टिंग फंड्स और इंडेक्स फंड्स के दबदबे ने पारंपरिक डायवर्सिफिकेशन निवेश को एक तरह से खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा, वह स्वयं पहली बार अपना पैसा कैश और फिजिकल असेट्स में निवेश कर रहे हैं। जिसमें सोना भी शामिल है।
उनका मानना है कि 15 से 20 फ़ीसदी शेयर बाजार बढ़ने और ब्याज दरें स्थिर रहने के बाद भी शेयर बाजार और बैंक अब निवेश की दृष्टि से सुरक्षित नहीं रहे। वित्तीय संस्थाओं द्वारा जो आंकड़े बताये जा रहे हैं।वह वास्तविकता से बहुत दूर हैं उनका मानना है,बहुत जल्द वैश्विक अर्थव्यवस्था में कुछ बुरा होने वाला है।ऐसी स्थिति में नगद राशि और सोना-चांदी जैसी धातु ही आपके निवेश को सुरक्षित रख सकती है।


