मुंबई । अभिनेता धर्मेंद्र 11 दिन तक अस्पताल में रहने के बाद घर पहुंच गए है। उनका वही इलाज चल रहा है। घर पहुंचने की इस खबर ने लोगों के चेहरे पर खुशी ला दी। लेकिन अभी धर्मेंद्र पूरी तरह ठीक नहीं हैं। धरम पाजी की सेहत को लेकर उनके परिवार और डॉक्टर दोनों ने शेयर की। हेमा मालिनी धर्मेंद्र को लेकर एक भावुक बयान दिया है। हेमा मालिनी ने अपनी भावनाएं साझा कीं। हेमा ने कहा- ‘यह मेरे लिए आसान समय नहीं रहा। धरम जी की सेहत हमारे लिए बड़ी चिंता का विषय है। उनके बच्चों की रातों की नींद उड़ी हुई है। ऐसे कठिन में मैं कमजोर नहीं पड़ सकती, क्योंकि मेरे ऊपर कई जिम्मेदारियां हैं… लेकिन हां, मैं खुश हूं कि वे घर लौट आए हैं। हम राहत महसूस कर रहे हैं कि वे अस्पताल से बाहर हैं। इस समय उन्हें उन लोगों के बीच रहना चाहिए, जिन्हें वे प्यार करते हैं। बाकी तो सब ऊपर वाले के हाथ में है। कृपया हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।
डॉ प्रतित समदानी ने बताया था कि 89 साल के धर्मेंद्र को डिस्चार्ज किया गया है और अब उनका इलाज और रिकवरी घर पर ही चलेगी। हेमा मालिनी ने इस मुश्किल वक्त पर अपनी भावनाओं को शेयर किया। उन्होंने ही-मैन का हेल्थ अपडेट के साथ घरवालों का हाल भी बताया। धर्मेंद्र अस्पताल में जब तक भर्ती रहे। तब तक पूरा देओल परिवार एक दिखा। सनी-बॉबी से लेकर ईशा और हेमा मालिनी सभी अस्पताल में उनके लिए आते-जाते नजर आए। 11 दिनों के बाद अब धरम पाजी घर पहुंच गए हैं। उनके घर पहुंचने के बाद जहां रिश्तेदारों और सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का आना जाना लगा हैं। धर्मेंद्र के घर लौटने के बाद इंडस्ट्री के कई साथी उनसे मिलने पहुंचे। उनके कजिन और ‘जिद्दी’ के डायरेक्टर गुड्डू धनोआ ने जुहू रेजिडेंस पर जाकर मुलाकात की और रिपोर्टर्स से कहा, ‘मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि वे ठीक हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकता।’ फिल्ममेकर अनिल शर्मा भी धर्मेंद्र का हालचाल लेने के लिए उनके घर पहुंचे और परिवार से मिले। इस मुलाकात के बाद उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘वे घर आ गए हैं। हम सबको उनकी रिकवरी के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।वे एक फाइटर हैं, हीरो हैं और ठीक हो जाएंगे। इसके अलावा, ‘शोले’ में धर्मेंद्र के साथ जय-वीरू की आइकॉनिक जोड़ी बनाने वाले अमिताभ बच्चन खुद कार चलाकर उनके घर पहुंचे और डिस्चार्ज के बाद मुलाकात की। जैसे-जैसे इंडस्ट्री और फैंस प्यार व प्रार्थनाएं भेज रहे हैं।


