रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) के 2500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक आरआर बी की आधिकारिक वेबसाइटपर 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन शुल्क का भुगतान 2 दिसंबर 2025 तक किया जा सकता है।
योग्यता :
इच्छुक उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या इंस्टीट्यूट से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्यूनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। डिपो मेटेरियल सुपरिटेंडेट के लिए डिप्लोमा और डिप्लोमा इंजीनियरिंग क्षेत्र में करने वाले उम्मीदवार अप्लाई कर पाएंगे। इसके अलावा, केमिकल एंड मेट्रोलॉजिकल सुपरवाइजर की पोस्ट पर साइंस में बैचलर डिग्री फिजिक्स एंड केमिस्ट्री के साथ न्यूनतम 55 फीसदी अंक होना जरुरी है।
कैसे आवेदन करें
– इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– अपनी सारी बेसिक डिटेल्स भरके रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा कर लें।
– इसके बाद प्राप्त हुए पंजीकरण नंबर के जरिए लॉगइन कर लें।
– संबंधित भर्ती के लिंक पर जाकर फॉर्म भरने का प्रोसेस पूरा करें।
– इसके बाद आप अपना नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, पता और अन्य जरुरी डिटेल्स को भर दें।
– सारी डिटेल्स फिल करने के बाद अपना फोटो, हस्ताक्षर अपलोड़ कर दें।
– इसके बाद अपनी कैटेगिरी अनुसार, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकला लें


