भारत में शराब का कारोबार 60 अरब डॉलर पर पहुंचा
नई दिल्ली । भारत में शराब की मांग और खपत लगातार बढ़ती चली जा रही है। सारी दुनिया के देशों में शराब की खपत कम हो रही है। वहीं भारत में हर साल शराब की खपत बढ़ती चली जा रही है।
ब्लूमबर्ग की जो रिपोर्ट हाल ही में जारी हुई है।उसके अनुसार दुनिया के लोकप्रिय 50 शराब ब्रांडों के शेयर जून 2021 के बाद लगभग 46 फ़ीसदी गिरे हैं।वहीं भारत में शराब की खपत लगातार बढ़ रही है। भारत की शराब कंपनियों के शेयर में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार भारत का शराब कारोबार 60 अरब डॉलर पार कर चुका है।
पिछले 4 वर्षों में यूनाइटेड स्पिरिट, रेडिको, खेतान और ग्लोबस स्पिरिटस के शेयर 14 गुना ज्यादा बढे हैं। भारत में राज्यों को शराब की बिक्री से 19730 करोड़ का राजस्व प्राप्त हो रहा है। जो सारी दुनिया को आश्चर्य में डाल रखा है। गुजरात और बिहार जैसे राज्यों में जब पूर्ण शराबबंदी है, उसके बाद यह हाल हैं।


