पटना । बिहार चुनाव के पहले वादों की बरसात हो रही है। कभी एनडीए तो कभी महागठबंधन मतदाताओं को लुभाने तरह-तरह के वादे कर रहे हैं। इस बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार की जीविका दीदियों के लिए कई बड़े वादे किए। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो जीविका सीसी दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा। साथ ही उनकी सैलरी 30 हजार रुपए कर दी जाएगी।
तेजस्वी ने वादा किया कि बिहार में संविदा पर कार्य कर रहे लोगों की नौकरी पक्की की जाएगी। जीविका सीएम दीदी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा यानी स्थाई नौकरी होगी। उनकी सैलरी 30000 कर दी जाएगी। जीविका दीदियों द्वारा लिए गए सभी ऋण के ब्याज को माफ कर दिया जाएगा। दो साल तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। जीविका समूह की दीदियों को अन्य सरकारी काम के लिए 2 हजार प्रतिमाह देंगे और जीविका दीदियों का 5 लाख तक का बीमा सरकार कराएगी। अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को मानदेय दिया जाएगा। बेटी योजना और माई योजना लाया जाएगा। जन्म से लेकर इनकम दिलाने तक सरकार मदद करेगी।
तेजस्वी ने जीविका दीदियों और संविदाकर्मियों के लिए अपने वादों को ऐतिहासिक घोषणा बताया है। उन्होंने फिर से पुराने वादे को दोहराया और कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर हर परिवार में एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम जो घोषणा कर रहे हैं, उसे हर कीमत पर पूरा करेंगे। जीविका दीदियों का जितना शोषण हुआ है, कहा नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि जीविका दीदियों को सरकार की ओर से शोषण किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


