नई दिल्ली । हिंदु मान्यताओं के अनुसार धनतेरस दिवाली की शुरुआत का प्रतीक है, यह पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस बार का धनतेरस और भी खास होगा, वजह है दो शुभ योगों का एक साथ बनना। इससे कई राशियों की किस्मत खुलने वाली है।
इस वर्ष धनतेरस का पर्व शनिवार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस बार धनतेरस पर दो शुभ योग बन रहे हैं, जो इस बार धनतेरस को और भी खास बनाते हैं। सबसे पहले, देर रात तक ब्रह्म योग का दुर्लभ संयोग बनने वाला है। ब्रह्म योग का यह संयोग घर और बिजनेस में सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और तरक्की लाने में मदद करता है। इसके साथ ही, धनतेरस पर शुभ शिववास योग भी बन रहा है, जो परिवार में शांति, सौभाग्य और संपन्नता लाता है। इन योगों के प्रभाव से चार राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। मेष राशि-इन दो योग के बनने से धनतेरस पर मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। ज्योतिषीय संयोग और शुभ योगों के प्रभाव से इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और नए अवसर खुलने वाले है। इस समय मेष राशि के जातकों के लिए आमदनी और निवेश के अवसर खुल सकते हैं। व्यवसाय, नौकरी या अन्य स्रोतों से धन कमाने के नए रास्ते खुल सकते है। साथ ही पहले से रुका हुआ या अटका हुआ धन इस अवसर पर वापस मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिरता बढ़ेगी।
कन्या राशि-इस धनतेरस पर कन्या राशि के जातकों को आर्थिक और भौतिक क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। पुराने बकाया धन की प्राप्ति और आमदनी के नए अवसर बन रहे है। व्यापारियों और निवेशकों के लिए यह समय फायदेमंद होगा। वाहन या अन्य सुविधाओं में सुधार होने की संभावना बनेगी। घर और कार्यस्थल में भी मानसिक सुकून मिलेगा।
तुला राशि-तुला राशि के जातकों के लिए यह समय वित्तीय और करियर संबंधी सफलता लाने वाला है। नौकरी में प्रमोशन या नई नौकरी मिल सकती है। पैसों की तंगी कम होगी और आर्थिक संतुलन बढ़ेगा। जीवन में सुख, शांति और मानसिक संतुलन बढ़ेगा। धनु राशि-धनु राशि के जातकों के लिए यह धनतेरस विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है। धन कमाने के नए अवसर, व्यवसाय, नौकरी या निवेश के नए रास्ते खुलने वाले है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


