नई दिल्ली । मेघालय का 50 साल के एक किसान बगैर आंसू बहाए 10 किलो सूखी मिर्च खा जाता है। किसान की इस हरकत से हैरान लोग अब ‘चिली मैन’ कहने लगे हैं। पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के बटाव गांव का राम पिरतुह की यह खासियत पहली बार 2021 में सामने आई थी जब उनका एक वीडियो फेसबुक और यूट्यूब पर वायरल हुआ।
वीडियो में उन्हें मिर्च की थैलियां खाते देखा गया। देखते ही देखते यह वीडियो लाखों व्यूज तक पहुंच गया और लोग दूर-दूर से इस शख्स की हकीकत जानने आने लगे। राम का कहना है कि मिर्च उनके जीवन का हिस्सा है। बचपन से ही वे लगातार मिर्च खाते आ रहे हैं और अब उन्हें इसका तीखापन महसूस ही नहीं होता। यही नहीं, वे मिर्च से नहाने और उसे अपने शरीर पर लगाने से भी नहीं कतराते। उनकी लोकप्रियता बढ़ने के बाद कई लोगों ने उन्हें परखने के लिए कठिन चैलेंज दिए। एक शो में तो उन्हें मिर्च के पेस्ट से नहला दिया गया और यहां तक कि उनके प्राइवेट पार्ट्स में भी मिर्च लपेटी गई। आश्चर्य की बात यह रही कि इतनी तीव्रता के बावजूद उन्हें कोई तकलीफ नहीं हुई। गांव के लोग बताते हैं कि उनका हर भोजन मिर्च पर आधारित होता है चाहे चावल हो, सब्जी हो या मांस।
सुबह उठते ही वे मिर्च वाली चाय पीते हैं, दोपहर में मिर्च-मटन करी और शाम को कच्ची मिर्च का सेवन करते हैं। राम खुद कहते हैं मिर्च मेरी दवा है, मुझे कभी कोई बीमारी नहीं लगती।” मेघालय के जयंतिया हिल्स में मिर्च की खेती आम है, लेकिन राम जैसी आदत और सहनशक्ति किसी और में नहीं है। विशेषज्ञ मानते हैं कि लगातार और बड़े पैमाने पर मिर्च का सेवन किसी भी व्यक्ति के लिए खतरनाक हो सकता है, लेकिन राम के शरीर ने इसे असाधारण तरीके से स्वीकार कर लिया है। आज जब स्वास्थ्य जगत हेल्दी डाइट और नई थैरेपी की चर्चा में उलझा हुआ है, तब राम पिरतुह का पुराना वीडियो एक बार फिर वायरल हो गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


