देवघर संताल एक्सप्रेस:-झारखंड आंदोलन के पुरोधा, झारखंड के गांधी कहे जाने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर से संपूर्ण झारखंड शोकाकुल है। उनके स्वर्गवास की सूचना मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं,समर्थकों और आम जनमानस में गहरा दुःख छा गया है।
देवघर जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा श्रावणी मेले में कांवरियों की सेवा के लिए लगाया गया शिविर, गुरुजी के निधन की खबर मिलते ही बंद कर दिया गया। इसके बाद जिला अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में झामुमो के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी बाबा के अंतिम दर्शन हेतु रांची के लिए रवाना हो गए।
इस दुःखद मौके पर जिला झामुमो के वरिष्ठ नेता सुरेश साह, राहुल चंद्रवंशी,सिंह,वैभव चंद्रवंशी,नीलम देवी, हीरा देवी,मनोज दास, नंदकिशोर दास,संतोष सिंह,प्रदीप चौधरी, विपिन यादव,सुनील मंडल, केदार दास,श्रीकांत यादव,वीरू यादव,सिकंदर रावत समेत दर्जनों कार्यकर्ता रांची के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। गुरुजी का जाना झारखंड की आत्मा के टूटने जैसा है — उन्हें सदैव याद किया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now