देवघर संताल एक्सप्रेस:- जलसार रोड स्थित देवघर जिला इंटक के कार्यालय में झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी, देवघर जिला इंटक की महासचिव बबली सिंह, मोहनपुर प्रखंड इंटक के प्रखंड अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर, करौं प्रखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मिट्ठू देवी, इंटक की लक्ष्मी जयसवाल, देवघर जिला इंटक के सचिव अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मनोरंजन सिंह, पिंटू कुमार, नीरज कुमार, रोशनकांत ठाकुर इत्यादि ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now