नई दिल्ली/दुमका । गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार शनिवार से उनकी हालत स्थिर है इससे पहले दिशोम गुरु शिबू सोरेन को वेंटिलेटर पर रखा गया था और लगातार मॉनटिरिंग की जा रही थी। डॉक्टरों ने बताया की उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ है। ज्ञात हो की शिबू सोरेन १९ जून से दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं । वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनका ईलाज कर रही है। झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की हालत बिगड़ गई है। वह वेंटिलेटर पर हैं। वहीं, शिबू सोरेन के एक बार फिर तबीयत बिगडऩे से दुमका सहित समूचे संताल परगना के लोग चिंतित हैं। झारखंड आंदोलन में लम्बे अर्से तक उनके हमराही रहे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग भी मायूस हैं और दिशोम गुरु के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआएं मांग रहे हैं।
झामुमो के जिलाध्यक्ष शिव कुमार बास्की, शिबू चक्रवर्ती, मनोज पाण्डेय, रवि यादव, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, संजीत सिंह समेत उनके मार्गदर्शन में लम्बे अर्से तक झारखंड आंदोलन का अलख जगाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता भी ईश्वर से शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। कहा जाता है जन- जन में लोकप्रिय दिशोम गुरु शिबू सोरेन अपने राजनीतिक व सामाजिक जीवन में हर जंग में जीत हासिल करते रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि वे स्वास्थ्य के इस जंग को भी जीतेंगे। झामुमो सुप्रीमो के प्रबल समर्थक शिबू चक्रवर्ती कहते हैं कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपने जीवन के लम्बे सफऱ में राज्य के गरीब, शोषित व वंचित समाज की आवाज़ रहे हैं।
वे जीवन भर राज्य की प्राकृतिक संपदा जल, जंगल, जमीन की रक्षा के साथ लोगों को उनके अधिकार को लेकर जागरूक करते रहे। खासकर आदिवासी समाज को नशा के प्रचलन से मुक्त होने के साथ कृषि व शिक्षा प्राप्त कर झारखंड के नव निर्माण के सपनों को साकार करने पर बल देते रहे। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार शिबू सोरेन के सपनों के अनुरुप सदियों से समस्याओं के महाजाल में फंसे शोषित, पीडि़त समाज के लोगों के विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निजात दिलाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है।