देवघर। झारखंड लोकल बॉडीज एंप्लॉय फेडरेशन द्वारा राजव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई। सरकार से 6 सूत्री मांगों को पूरा करने को लेकर बीते 23 अगस्त से झारखंड के तमाम नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वही शनिवार को देवघर नगर निगम के अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा है कि जसीडीह और देवघर नगर निगम मे बैठक कर सभी कर्मचारी साथियों को एकजुट रहने और अपनी चट्टानी एकता का परिचय रखते हुए आंदोलन करने के कहा गया है। ये सरकार से आर पार की लड़ाई है। हड़ताल में प्रधान सहायक प्रकाश भरद्वाज,जय शंकर शाह,सदाशिव जजवाड़े,अमित जजवाड़े,कर्मवीर वर्मा,गोबिंदा,सुमन राम,मनीष भरद्वाज, रोशन राम, सुनील राम, प्रदीप राम राजेश श्रृंगारी, रवि झा, किशन राम,पापु राम,सुनील ढपरा, मुखिया ढपरा, बिक्रम राम, मनोज गुप्ता, विभीषण राम सूरज दयाल, सहित सैकड़ो कर्मी हड़ताल में शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


