देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के चितरपोका गांव में घरेलू विवाद से परेशान होकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का 30 वर्षीय नाम रंजीत राय है। बताया जाता है कि परिजनों द्वारा उसे फांसी से उतारकर आनन- फनन में शुक्रवार की देर रात को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद के कारण मानसिक तनाव में चल रहा था। बंटवारे को लेकर भाई से विवाद भी चल रहा था। इधर जानकारी मिलते स्थानीय पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मौत के मामले में जांच में जुट गयी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


