दुमका : झारखंड की राजधानी रांची में बीते शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “युवा आक्रोश रैली” के दौरान पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज, वाटर कैनन के इस्तेमाल और आंसू गैस के प्रयोग के विरोध में प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार, दुमका में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कांत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम दुमका पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कांत ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर झारखंड पुलिस द्वारा रांची में युवा आक्रोश रैली में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका गया| उसके बाद रैली में पहुंचे युवाओं के साथ अत्याचार किया गया। लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन हेमंत सरकार ने पुलिस का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किया है। हम इस तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की नीतियों और तानाशाही रवैये के विरोध में प्रदेशभर में इसी तरह के विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा|
इस अवसर पर कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में सरकार की नीतियों की आलोचना की और युवाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य निवास मंडल, जिला महामंत्री पवन केसरी, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण किशोर प्रसाद, पिंटू साह, मार्शल ऋषिराज टुडू, मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल, मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू, जिला मंत्री सोनी हेम्ब्रम, नगर अध्यक्ष अमित रक्षित, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज साह, टिंकू गण, ओम केसरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज साह, युवा मोर्चा अध्यक्ष रूपेश मंडल, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता साह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्रीधर दास, सुजीत यदुवंशी, प्रवीण सिंह, गंदो मंडल, अध्यक्ष गणपति पाल, मणिलाल गिरी, युवा मोर्चा महामंत्री अमन राज, लंबोदर दास, कार्यालय मंत्री दिनेश सिंह, कमल दास, सुधीर पाल, जितेंद्र पांडे,चंदन यादव, दीपांशु कोचगावे, दिवाकर राणा, जमील अख्तर, बैजनाथ यादव, रूप लाल राय, कुश कुमार पाल, रतन मरांडी,जिया लाल राय, ध्यान मुर्मू, संजय राणा, जिया पाल, लाल राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे|


