प्रमोद कुमार

साहिबगंज – झारखंड में लचर स्वस्थ्य व्यवस्था का मामला समय-समय पर मीडिया की सुर्खियां बनती रहती है. एक बार फिर सूबे के साहिबगंज जिले में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का मामला सामने आया है. सिस्टम की लापरवाही से मरीज के मौत के बाद एंबुलेंस तक नसीब नही हुआ. ताजा मामला मंडरो प्रखंड के लदौनी पहाड़ गांव का है.जहाँ मंगलवार को लदौनी पहाड़ गांव निवासी कजरा पहाड़िया के 18 वर्षीय पुत्री बदरी पहाड़िन किसी कारणवश कीटनाशक की दवा खा ली थी.जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गया तो परिजनों ने उसे साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वही इलाज के दौरान मंगलवार को सदर अस्पताल में महिला की मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने एंबुलेंस का इंतजार किया. लेकिन परिजनों को एंबुलेंस नहीं मिल पाया. अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका के परिजन एंबुलेंस को लेकर कई बार कॉल किया. लेकिन एम्बुलेंस नहीं आया. घंटो इंतजार के बाद परिजन परेशान व बेवस होकर मृतका के परिजन मृतका को चारपाई (खाट ) पर मृतिका को घर ले जाने को विवश हो गया.मृतका के परिजनो ने खाट को डोली बनाकर करीब 8 से 10 किलोमीटर की दूरी तय कर सदर अस्पताल से अपने घर पहुंचे. मृतका के चाचा ने बताया कि बदरी पहाड़िन खेत में छिटने वाला कोई दवा खा लिया जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई थी.और मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गया.शव को ले जाने के लिए कई बार फोन भी किये लेकिन एम्बुलेंस नही मिला.
परिजनों ने बताया कि इस गांव में कोई भी बीमार पड़ता है या कोई गर्भवती महिला हो तो उसे खाट पर ही डोली बनाकर अस्पताल जे जाना व लाना पड़ता है.सड़क के अभाव में एंबुलेंस तक गांव तक नहीं जाती है..आजादी के 78 साल बाद भी सड़क के अभाव में एंबुलेंस के बजाय खाट के सहारे मरीज को डोली बनाकर ग्रामीण मरीज को अस्पताल पहुंचा रहे हैं. या फिर किसी की मौत के बाद एंबुलेंस की जगह चारपाई पर खाट को एक डोली बनाकर ले जाने को बेबस है.जिसने भी रास्ते में यह नजारा देखा दांतो तले उंगलियां काटने लगा.एक तरफ सरकार गांव -गांव से लेकर शहर तक सड़कों के जाल बिछाने का दावा करती हैं. वहीं दूसरी ओर झारखंड के साहिबगंज जिले में आजादी के 77 साल बीत जाने के बावजूद आज तक बुनियादी सुविधाओं के रूप में एक सड़क तक नहीं है. गर्भवती महिला हो या गंभीर रूप से घायल या बीमार मरीज सभी को गांव के लोग खाट के सहारे डोली बनाकर लगभग 8 से 10 किलोमीटर के दूर तय कर अस्पताल ले जाने को बेबस है.आखिर अधिकारियों और सरकार की नजर इस गांव पर क्यों नहीं पड़ी. जहां बुनियादी सुविधाओं के नाम पर एक सड़क तक मौजूद नहीं है. गांव के लोग अगर कोई बीमार पड़ जाए तो खाट के ही सहारे डोली बनाकर कई किलोमीटर चलकर अस्पताल पहुंचते हैं.इस मामले में जिले के सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने बताया कि मृतका के मौत के बाद परिजनों को मृतिका को ले जाने के लिए उसे एंबुलेंस नहीं मिला ऐसा नहीं होना चाहिए था. किसकी लापरवाही है मैं देखता हूं.



