गांव पहुंची मेडिकल टीम की ग्रामीणों की जांच
गुरुवार को दो की मौत, बीते दिनों भी दो की मौत
डायरिया पीड़ित होने के मामले में मेडिकल टीम ने किया इनकार :सिविल सर्जन
दुमका ब्यूरो

दुमका: जरमुंडी प्रखंड के अंतर्गत आने वाले आदिवासी बहुल बेदिया गांव में दस दिन में चार लोगों की मौत की खबर आसपास ग्रामीणों के सुनने के बाद सनसनी फैल गई। डरे सहमें ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को दी। जिसके बाद पूर्व कृषि मंत्री ने वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री को ट्वीट कर मामला बताया. इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी हरकत में आए उन्होंने दुमका उपायुक्त को री ट्वीट कर इस घटना के मामले की जल्द रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया।
———————
डीसी के आदेश के बाद हरकत में आए जरमुंडी स्वास्थ्य विभाग
डीसी के आदेश के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने जरमुंडी प्रखंड के बेदिया गांव में मेडिकल टीम ने कैंप लगाया। विभाग की टीम ने गांव में जांच की जिसमें किसी भी ग्रामीण में डायरिया के लक्षण नहीं मिले। इस बाबत चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि डायरिया का किसी ग्रामीणों में लक्षण नहीं मिले हैं।
———————
सिविल सर्जन बेदिया गांव का किया दौरा
घटना को लेकर डीसी के आदेश के बाद सिविल सर्जन डॉ. कमलेश्वर प्रसाद ने गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचे । उन्होंने कहा कि मुझे जैसी ही इस घटना की जानकारी मिली घटनास्थल पर सीधे एक टीम को भेजा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले को लेकर चर्चा की और जल्द रिपोर्ट तैयार करके भेजने को कहा। स्वास्थ्य मंत्री के आदेश के बाद हमारी टीम ने पूरे इलाके का भ्रमण किया और पाया कि वहां एक भी ग्रामीण डायरिया से पीड़ित नहीं हैं।
———–
क्या कहते हैं ग्रामीण
इस पूरे मामले में ग्रामीणों का कहना है कि विगत 10 दिनों में गांव के बबलू किस्कू, संगीता मरांडी, अरविंद सोरेन और सोना बास्की की मौत हुई है। इस बाबत चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि डायरिया का किसी ग्रामीणों में लक्षण नहीं पाया गया है।



