बोकारो। बोकारो जिले के जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में लुगू पहाड़ के काशीटांड़ जंगल में बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। वहीं इस मुठभेड़ में कोबरा-209 बटालियन का एक जवान भी शहीद हो गया है। मुठभेड़ में मारे गए एक नक्सली की पहचान झारखंड के कुख्यात हार्डकोर नक्सली 25 लाख का इनामी कुंवर मांझी के रूप में हुई है। प्रारंभिक सर्च अभियान के दौरान, सुरक्षाबलों ने दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए। इनमें से एक नक्सली वर्दी में था।

जबकि दूसरा सामान्य कपड़ों में था। घटनास्थल से एक एके-47 राइफल भी बरामद की गई है। हालांकि इस मुठभेड़ में कोबरा-209 बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश हॉस्पिटल पहुंचने से पहले जवान शहीद हो गया. इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान अभी भी जारी है। पुलिस अन्य संभावित नक्सलियों की तलाश कर रही है।
इस खबर को भी पढ़ें :-दिल्ली के पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
इस खबर को भी पढ़ें :-एम्बैसडर कार बनाने वाली हिंदुस्तान मोटर्स की बेशकीमती जमीन पर ममता सरकार की नजर
इस खबर को भी पढ़ें :-बंद कमरे में मिला पति-पत्नी का शव



