●धूप और बारिश से बचाव के लिए बनाया गया छाया शेड,रात भर हुई बारिश नहीं सह सका
विशेष संवाददाता
दुमका। बासुकीनाथ श्रावणी मेला में कांवरिया रूट लाइन में धूप और बारिश से बचाव के लिए गया छाया शेड रात भर हुई बारिश नहीं सह सका और टूट कर धरासायी हो गया।15 जुलाई को सुबह हुए इस हादसा में कतारबद्ध करीब 50-60 कांवरिये छाया पंडाल में दब गए थे जिनमें 6 कांवरिये घायल हो गए हैं।पंडाल से दबे शेष कांवरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।घायल सभी कांवरिये बिहार के सहरसा और नालंदा जिले के हैं।घायल कांवरियों को जरमुंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती किया गया।इस हादसा में कई कांवरियों का सिर फट गया है।गंभीर रूप से घायल कांवरियों सविता देवी और रेणु देवी को सिटी स्केन के लिए दुमका रेफर किया गया है।

हादसा में घायल कांवरियों के नाम
1.मलखुब बम पिता विजल ठाकुर
ग्राम वीराटपुर,सहरसा
2. रेणु देवी पति प्रदीप कुमार, ग्राम मोहमदपुर नालंदा
3. रेणु देवी पति अशोक प्रजापति
4. सविता देवी पति जयराम पंडित
5. अशोक प्रजापति पिता राजेन्द्र कुमार
6. प्रमिला देवी पति अरविंद प्रसाद ग्राम भदुवा, नालंदा



