सावन की पहली सोमवारी में महादेववरण शिव मंदिर में उमड़ी हजारों शिव भक्तों की भीड़
मंडरो-मिर्जाचौकी में सावन माह की पहली सोमवारी को शिव मंदिरों में हजारों की संख्या में शिव भक्त एवं श्रद्धालुओं ने अहले सुबह से ही मंदिर पहुंच कर शिवलिंग पर दूध,मधु,घी,जल से जलाभिषेक कर मनोवांछित कामना की.वहीं मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.मंदिर मे अत्यधिक भीड़ को देखते हुए मंदिर कमिटी के द्वारा भक्तों को कतार में लगवाकर जलाभिषेक व पूजन करवायी.वही
महादेववरण मंदिर में पूजा करने के दौरान 60 वर्षीय वृद्ध महिला का तबीयत बिगड़ जाने पर महादेववरण पूजा समिति के द्वारा उस महिला को इलाज करा कर ई रिक्शा से घर तक पहुंचाया.भगैया वही सोमवारी को लेकर शिव मंदिर मंडरो, मिर्जाचौकी महादेववरण, गोपीनाथ शिव मन्दिर, पंथेशवर शिव मंदिर, युवा राजेश्वर शिव मंदिर, डिहारी शिव मंदिर, हाजीपुर शिव मंदिर सहित दर्जनों शिव मंदिर में महिला व पुरुष भक्तजनों की भीड़ उमड़ी रही.वहीं मंदिर में भक्तों के द्वारा ॐ नमः शिवाय एवं श्री शिवाय नमस्तुभ्यं, हर-हर महादेव से मंदिर परिसर गुंजायमान रही.बताते चलें कि महादेववरण शिव मंदिर में आप रुपी ज्योर्तिलिंग है.जो लगभग दो सौ वर्ष पुराना है.इस शिवलिंग की उत्पत्ति पर महादेववरण मौजा का नामांकन किया गया है. इस शिव मंदिर में अंग्रेजी हुकुमत के काल से यहां पूजन किया जाता है. कोड़ा जाति के पूर्वजों के हल चलाते समय हल इस शिवलिंग में अटक गया था.वहीं कुदाल से दशरथ कोड़ा निकालना चाहा चूंकि वहां वो धान की खेती करना चहता था.परंतु हल के फार से चोट लगने के कारण रक्त का श्राव देख गांव के लोगों को जानकारी दी. बुजुर्गों ने शिवलिंग निकाली तब से ही यहां जलाभिषेक एवं पूजन प्रारंभ किया गया.आज यह मंदिर मनोकामना मंदिर के नाम से भी क्षेत्र में जाना जाता है.यहां जो भी श्रद्धालु श्रद्धा से मन्नतें मांगते हैं.उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. इस मंदिर मे 54 फीट की कांवर में कहलगांव उत्तर वाहिनी गंगा से जल भरकर भक्त जलाभिषेक करते हैं.सावन में एक माह तक मेला का आयोजन किया जाता है.संध्या में इस मंदिर में शिवलिंग का श्रृंगार पूजा का आयोजन किया जाता है.साथ ही भंडारा आयोजित होती है.वहीं हजारों शिव भक्त प्रसाद प्राप्त करते हैं. मौके पर शिव मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष राम नारायण भगत, बद्री भगत,बालेश्वर प्रसाद भगत कृष्णा सोनी,गुड्डू भगत,अशोक सिंह,छोटे गुप्ता, सत्यम, दधीचि, आदित्य, भोला शहीद कई अन्य भक्त उपस्थित थे.वहीं सेवानिवृत शिक्षक बालेश्वर प्रसाद भगत ने बताया कि शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए वह प्रत्येक सोमवार को मंदिर उपस्थित रहेंगे.जो भक्त शिव मंदिर जीर्णोद्धार के लिए सेवा देना चाहते हैं. वो सेवा दे सकते हैं.




