गोपीकंदर ।गोपीकांदर प्रखंड के खरौनी बाजार, कुशचिरा, दुर्गापुर और गोपीकांदर में अवैध लौटरी का गोरखधंधा तेजी से पैर पसार रहा है। सूत्री के अनुसार इस प्रतिबंध लौटरी के कारोबार स्थानीय युवकों के अलावा पाकुड़िया, राजदहा, अमरापाड़ा और काठीकुंड क्षेत्रों से एजेंटो के द्वारा भी अवैध लौटरी लाकर प्रखंड क्षेत्र में बेजा रहा है। इन लोगों ने पूरे गोपीकांदर प्रखंड को अपनी गतिविधियों का केंद्र बना लिया है। लेकिन प्रशासन इन पर कारवाई करने में पूरी तरह से नाकाम है। इस अवैध कारोबार में ने कई गरीबो की मेहनत की कमाई छीन ली है। रातो रात करोड़पति बनने की लालच देकर गरीब अपने मेहनत की कमाई अवैध लौटरी के पीछे गवा रहे है, और यह धंधा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी या तो इस गोरखधंधे की जानकारी से अनजान है या तो फिर जानबूझकर इसे नजर अंदाज कर रहे हैं। ज्ञात हो कि करीब कुछ महिना पहले दुमका उपायुक्त को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा ट्यूटर के माध्यम से जिले में चल रहे अवैध लौटरी को बंद कर कारवाई करने का निदेश दिया था लेकिन प्रशासन इस पर नकेल कसने में विफल साबित हुई है। सवाल उठता है कि इस अवैध लौटरी के खिलाफ ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। क्या यह केवल प्रशासन की लापरवाही है या फिर इसके पीछे कुछ बड़े नाम छिपे हैं। फर्जी लाटरी टिकट के इस अवैध कारोबार ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। जनता प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।



