दुमका/मसलिया: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री दुमका विधायक बसंत सोरेन झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा की पूर्व ही इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में एक-एक बुथ जीतने के लिए चुनावी बूथ मैनेजमेंट में जुट गए हैं। कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने के लिए श्री सोरेन अभी से ही मैराथन प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को चुनाव मसलिया प्रखंड के श्यामपुर गांव स्थित झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव टुडू के आवास पर को एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमे दुमका झामुमो विधायक बसंत सोरेन ने कई महत्वपूर्ण चुनावी टिप्स देते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी विधान सभा चुनाव के लिए तैयार हो जाने के लिए कहा और झारखंड सरकार द्वारा चल रहे कई कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिए. यहां भाजपा छोड़कर कई लोग झामुमो का दामन भी थामे।विधायक श्री सोरेन ने झामुमो में योगदान करने वाले सभी युवाओं जो अंग वस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया.
योगदान करने वालो में रविलाल हेंब्रम ,
मिलन चंद्र मंडल,काजल दास,खोकन दास , बीरेंद्र यादव , संतोष शर्मा , विष्णु दास, दिलीप महतो, गोपाल महतो शामिल रहे. मौके पर दर्जनों झामुमो के कार्यकर्ता मौजूद थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


