साहिबगंज-साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड स्थित वीर शहीद सिदो-कान्हु के जन्मस्थली भोगनाडीह में सोमवार को हूल दिवस के दिन पार्क का ताला तोड़े जाने के मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीण और पुलिस के बीच झड़प हो गई .जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई है.खबर है कि पुलिस के जवान जख्मी हुए हैं.वही कई आदिवासी के घायल होने की सूचना है.तनाव को कम करने व स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े हैं.जिसके कारण भोगनाडीह में अफरातफरी का माहौल बन गया था.मिली जानकारी के अनुसार घायल पुलिस जवान का इलाज बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.वही मौके पर डीआईजी,डीसी हेमंत सती,एसपी अमित कुमार सिंह, साहिबगंज एसडीओ अमर जाॅन आईन्द, बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, साहिबगंज एसडीपीओ किशोर तिर्की,राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, बरहेट बीडीओ अंशु कुमार पाण्डेय के अलावे जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी व पुलिस के जवान मौके पर मौजूद है.खबर लिखे जाने तक स्थिति नियंत्रित हो चुकी थी.

सूत्रो के अनुसार भोगनाडीह में हूल दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सिदो कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू सहित स्थानीय लोगो व प्रशासन के बीच चार पांच दिनों से खिंचतान चल रही थी. सिदो कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू भोगनाडीह के स्टेडियम में 30 जून हूल दिवस के मौके पर कार्यक्रम करना चाह रहे थे.कार्यक्रम करने के लिए मंडल मुर्मू ने लिखित सूचना प्रशासन को दी थी. लेकिन प्रशासन ने मंडल मुर्मू को कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी.
कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दिये जाने बाद भोगनाडीह के ग्रामीण नाराज हो गये और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल कर सरकारी कार्यक्रम का विरोध करना प्रारंभ कर दिया.वही ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने मौखिक रूप से कार्यक्रम करने की इजाजत दे दी. मंडल मुर्मू का कहना है कि उन्होंने प्रशासन से लिखित आदेश देने का आग्रह किया था इसके बावजूद उनके कार्यक्रम में बाधा डाला जा रहा था. गांव के मांझी और समस्त ग्रामीण उनके साथ हैं.



