झारखंड कुर्मी महासभा महिला प्रकोष्ठ ने लोगों को कराया योगाभ्यास
देवघर संताल एक्सप्रेस:-झारखंड कुर्मी महासभा देवघर महिला प्रकोष्ठ के द्वारा योग दिवस के अवसर पर एक दिवसीय योगा अभ्यास ट्रेनी रीना राव के अगुवाई में देवघर डेंटल क्लिनिक करनीबाग कुंडा रोड में सफलता पुर्ण संपन्न हुआ। मौके पर झारखंड कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष सह प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ राजीव रंजन ने कहा कि योग लोगों के तन और मन को स्वस्थ रखने हेतु अचूक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव दिया था। योग का अभ्यास एक बेहतर इंसान बनने के साथ एक तेज दिमाग, स्वस्थ दिल और एक सुकून भरे शरीर को पाने के तरीकों में से एक है। योग अपने अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2015 में आरंभ होने के बाद, हर साल 21 जून को मनाया जाता है। यह हमारे जीवन में इस प्राचीन भारतीय कला को अनमोल करने के महत्व पर बल देने का एक महान प्रयास है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्राचीन भारतीय कला के लिए एक अनुष्ठान है।
हमारे दैनिक जीवन में योग को जन्म देने से हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है। यह हमारे तनावपूर्ण जीवन के लिए एक बड़ी राहत प्रदान करता है। कार्यक्रम में मीनाक्षी राव अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ झारखंड कुरमी महासभा देवघर, सुमित्रा देवी, गीता देवी, पुनम देवी उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, कुमारी ज्योति महासचिव महिला प्रकोष्ठ, कुमारी सुनीता कोषाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, मुन्नी देवी, मनोज कुमार राव महासचिव झारखंड कुरमी महासभा देवघर, भुषण राउत, संजय कुमार राउत, राजीव कांत राउत सहित अन्य लोग शामिल हुए।