देवघर संताल एक्सप्रेस :- भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि के संरक्षक संजय मालवीय के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी के नेतृत्व में आज गुरुवार को जलसार से एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी नगर की विभिन्न गलियों में भ्रमण करते हुए पंपलेट और बैनर के माध्यम से 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान कर रही थी। प्रभात फेरी के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “करें योग – रहें निरोग”, “स्वस्थ भारत – समृद्ध भारत” जैसे ओजस्वी नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। यह आयोजन योग, स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रति जन-जागृति का जीवंत उदाहरण बना। इस आयोजन में पतंजलि परिवार के अनेक सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रमुख रूप से सुमित सौरभ, प्रमोद कुमार,योगगुरु शंभू कुमार बरनवाल,संजीव कुमार सिंह, मनोज कुमार,हरेंद्र कुमार,प्रमोद चौरसिया, मुकेश चौधरी,बबलू कुमार,नरेन्द्र मिश्रा सहित कई कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। यह प्रभात फेरी न केवल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनी,बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि योग जन-जन तक पहुंचकर स्वस्थ एवं सशक्त भारत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now