विधायक समर्थकों के साथ दो घंटे डटे रहें बीच सड़क पर। पुलिस विधायक के बीच जमकर हुई बहस
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
सरैयाहाट। नेशनल भाजपा की रैली में गोड्डा से राँची जा रहें भाजपा विधायक अमित मंडल के काफिले के साथ चल रहें दर्जनों वाहनों को पुलिस ने हँसडीहा में रोक दिया। हालांकि दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन ने विधायक और उनके काफिले को जाने दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकाताओं ने नेशनल हाईवे 133 को हँसडीहा चौक पर जाम कर दिया। जाम के दौरान भाजपा विधायक अमित मंडल के साथ भाजपा के लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्त्ता गोड्डा से दर्जनों बसों में सवार होकर राँची जा रहें थे इसी दौरान हँसडीहा में सभी वाहनों को रोक दिया गया था। बसों को रोके जाने नाराज भाजपा कार्यकर्त्ता सड़क पर उतर गये। भाजपा कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस बेकफुट पर आ गई।
————–
भाजपा के कार्यकर्त्ता संवेधानिक तरीके से विरोध के लिए राँची जा रही है। हेमंत सोरेन के इसारे पर पुलिस ने उन्हें रोका है। पुलिस हेमंत सोरेन के गुंडे के रूप में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार कर रही है। पुलिस जहाँ रोकेगी भाजपा के कार्यकर्त्ता वहीं सड़क पर बैठेंगे।
अमित मंडल विधायक गोड्डा
————–
रैली में जाने से भाजपा के कार्यकर्ताओं को नहीं रोका गया था। वाहनों की जाँच की जा रही थी इसलिए वाहनों को रोका गया था। जाँच के बाद वाहनों को छोड़ दिया गया।
प्रकाश सिंह, थाना प्रभारी हँसडीहा
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


