भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
संताल एक्सप्रेस प्रतिनिधि
हिरणपुर (पाकुड़)। डांगापाड़ा स्थित उच्च विद्यालय के चाहरदीवारी निर्माण कार्य मे भारी अनियमितता बरती जा रही है। इसको लेकर गुरुवार को भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सखिचांद लोहरा ने योजना कार्य का जांच किया व कनीय अभियंता लीलू सोरेन सहित संवेदक को जमकर फटकार लगाया। विभाग द्वारा 11.50 लाख की लागत से इस योजना की स्वीकृति दी गई है। योजना कार्य मे प्राक्कलन अनुरूप पिलर में 10 एमएम का छड़ देने का प्रावधान है , पर इसमे संवेदक द्वारा आठ एमएम का छड़ लगाया जा रहा था। इसमे भी गुणवत्तापूर्ण छड़ नही देखा गया। वही जोड़ाई कार्य मे बालू के जगह पत्थर धुला का उपयोग किया जा रहा था। निर्माण कार्य मे मिट्टी की फाउंडेशन भी निर्धारित माप से कम की गई है। निर्माण कार्य के दौरान कनीय अभियंता उपस्थित थे , इसके बावजूद पत्थर धुला का उपयोग किया जा रहा था। सहायक अभियंता ने निर्माण कार्य का सघन रूप से जांच किया। उन्होंने संवेदक व जेई से सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य मे अविलम्ब सुधार करने का निर्देश दिया। इस सम्बंध में सहायक अभियंता ने बताया की निर्माण कार्य प्राक्कलन अनुरूप नही की जा रही है। इसको लेकर सुधार करने का निर्देश संवेदक को दी गई है। इसकी जानकारी कार्यपालक अभियंता को दे दी गई है। इस सम्बंध में विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि योजना कार्य मे अनियमितता बर्दास्त नही की जाएगी। इसको लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी । बहरहाल निर्माण कार्य मे भारी अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखी जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


