मुंबई । अभिनेता और होस्ट एजाज खान के खिलाफ 30 साल की एक अभिनेत्री ने मुंबई के चारकोप पुलिस थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक, एजाज खान ने अपने हाउस अरेस्ट शो में उन्हें होस्ट का रोल देने के लिए बुलाया था। जब शूट चल रहा था तभी एजाज खान ने पीड़ित को पहले प्रपोज किया और बाद में धर्म बदलकर शादी करने का वादा किया। इसके बाद एक्टर ने उसकी इच्छा के विरुद्ध जाकर उसके साथ कई बार रेप किया, जिसके बाद रविवार शाम पीड़ित एक्ट्रेस चारकोप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। एजाज खान के खिलाफ रेप से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। उनके खिलाफ चारकोप थाने में बीएनएस की धारा 64, 64(2एम), 69, 74 में रेप का मामला दर्ज किया गया है। चारकोप पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एक 30 साल महिला ने हाल ही में शिकायत दर्ज कराई थी कि एजाज खान ने यह वादा करके कई स्थानों पर उसके साथ रेप किया कि वह फिल्म में भूमिका दिलाने में मदद करेगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


