कोलकाता । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर देश के दो पूर्व शीर्ष सैन्य अधिकारियों-वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा (सेवानिवृत्त) और सेना प्रमुख जनरल शंकर रॉयचौधरी (सेवानिवृत्त) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दोनों ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि अब समय आ गया है कि भारत को फिर से उरी और बालाकोट जैसे सैन्य ऑपरेशन करने चाहिए। पूर्व वायुसेना प्रमुख अरूप राहा ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा, भारत ने यह मिथक तोड़ दिया है कि दो परमाणु संपन्न राष्ट्रों के बीच पारंपरिक युद्ध नहीं हो सकता। हमने उरी और पुलवामा के बाद इसका जवाब दिया था और अब भी समय आ गया है कि हम दुश्मनों को बता दें कि वे किससे टकरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सैन्य कार्रवाई कब और कैसे होनी चाहिए, यह तय करना अब उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है लेकिन यह स्पष्ट है कि भारत ऐसा करने में सक्षम है और पहले भी ऐसा कर चुका है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना अब शर्म की सीमाएं पार कर चुकी है और अपने देश की दुर्दशा से ध्यान हटाने के लिए आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है। शंकर रॉय चौधरी: खुफिया तंत्र की विफलता, जिम्मेदारी तय होपूर्व सेनाध्यक्ष जनरल शंकर रॉय चौधरी ने इस हमले को स्पष्ट रूप से “खुफिया तंत्र की विफलता” बताया। उन्होंने कहा, “मैं मानता हूं कि कहीं न कहीं खुफिया चूक हुई है। कोई न कोई इसके लिए जिम्मेदार है और उसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई पर सीधे तौर पर आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे उसी हाथ है। “इतने आतंकी घुसपैठ कैसे कर गए? इसकी गहन जांच होनी चाहिए। केवल कूटनीतिक कार्रवाई काफी नहींरॉय चौधरी ने भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए कूटनीतिक कदमों को अपर्याप्त बताया। उन्होंने कहा, अब प्रतिरोधात्मक कदम उठाने होंगे।






