जम्मू । पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश गुस्से में है। अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, यह काफी क्रेजी है। हम 2 दिन पहले वहीं पर थे। सभी पीड़ित और उनके परिवार वालों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। यह काफी दिल तोड़ने वाला है।उन्होंने बताया कि वह और इम्तियाज अली की बेटी इदा 2 दिन पहले उसी जगह पर गए थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर इस बारे में बताया कि 2 दिन पहले दोनों अपने-अपने पार्टनर्स के साथ वहां वेकेशन पर गए थे।
अनुराग कश्यप की बात करें तो वह भी हाल ही में काफी विवाद में रहे हैं। अनुराग ने कुछ दिनों पहले ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया था जिसके बाद उनके खिलाफ कई शिकायत दर्ज हुई थी। अनुराग ने फिर सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी है। मंगलवार को जब सभी टूरिस्ट पहलगाम में एंजॉय कर रहे थे तब आतंकी वहां आए और गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसमें कई लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल भी हुए हैं। कई सेलेब्स इस हमले की निंदा कर रहे हैं। बता दें कि उन्होंने इस ट्रिप का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पहले आलिया ने कश्मीर को पृथ्वी पर स्वर्ग बताया था।


