देवघर। जिले के लिए गर्व का क्षण है, जब देवघर निवासी शुभम अग्रवाल ने प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। उन्होंने कैट परीक्षा में 99.92 प्रतिशताइल अंक प्राप्त कर यह गौरव हासिल किया है। शुभम अग्रवाल, संत फ्रांसिस स्कूल, जसीडीह के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में मैट्रिक परीक्षा में 96.2% अंक प्राप्त किए और वर्ष 2018 में रेड रोज स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा 92.2% अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने रांची स्थित बीआईटी मेसरा से वर्ष 2023 में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। शुभम के पिता गोविन्द कुमार अग्रवाल एक व्यवसायी हैं और माता सुनीता देवी एक गृहिणी हैं। शुभम की बड़ी बहन भी मेधावी रही हैं, जो आई आईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग कर चुकी हैं। शुभम के चयन की खबर से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरे देवघर में हर्ष का माहौल है। शुभम की सफलता उन छात्रों के लिए प्रेरणा है जो छोटे शहरों से बड़े सपने देखते हैं और कठिन परिश्रम से उन्हें साकार करते हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now