नई दिल्ली । देश में नए शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। निजी स्कूलों में लगातार फीस बढने के कारण छात्रों की संख्या साल दर साल कम होती जा रही है। सरकारी स्कूलों में भी पर्याप्त संख्या में शिक्षक नहीं होने और ठीक से पढ़ाई नहीं होने के कारण छात्रों की संख्या स्कूलों में लगातार घट रही है। लोकल सर्कल्स द्वारा एक सर्वे किया गया है। सर्वे में 309 जिलों को शामिल किया गया है। 31000 से ज्यादा अभिभावकों से सर्वे में जानकारी प्राप्त की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है, पिछले तीन सालों में निजी स्कूलों की फीस लगातार बढ़ती जा रही है। सर्वे के अनुसार पिछले तीन सालों में 50 से 80 फ़ीसदी तक निजी स्कूलों ने फीस बढ़ाई है। मध्य और निम्न वर्ग के परिवार कर्ज लेकर अपने बच्चों को पढा रहा है। स्कूलों की प्राथमिकता पर सवाल उठाने शुरू हो गए हैं। शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट 2023-24 के अनुसार देश में स्कूली बच्चों की संख्या 26.02 करोड़ से घटकर 24.8 करोड़ रह गई है। एक करोड़ से ज्यादा बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। शिक्षा जगत के विशेषज्ञों का कहना है। बढ़ती हुई फीस और सरकारी स्कूलों में मास्टर की कमी और सही पढ़ाई नहीं होने के कारण छात्रों की संख्या स्कूलों में घट रही है। जो चिंता का विषय है। सर्वे में सात फ़ीसदी अभिभावकों का कहना था। केंद्र एवं राज्य सरकार को प्रभावी कदम उठाना चाहिए। 40 फ़ीसदी अभिभावकों के लिए फीस एक बड़ा मुद्दा थी। 47 फ़ीसदी अभिभावकों ने फीस का मुद्दा इस सर्वे में नहीं उठाया।






