12वीं के बाद अगर आप वकालत लॉ की पढ़ाई करना चाहते हैं तो बीबीए+एलएलबी या बीसीए+एलएलबी जैसे इंटीग्रेटेड कोर्सेस में एडमिशन ले सकते हैं। बीबीए का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और बीसीए का बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशंस है। अब इन दो कोर्सेस के साथ एलएलबी की डिग्री भी ले सकते हैं।
समय के साथ ही करियर विकल्प भी बदलते जा रहे हैं। अब छात्रों के पास एक ही फील्ड में कई करियर विकल्प होते हैं। आजकल इंटीग्रेटेड कोर्सेस का चलन बढ़ा है। इन कोर्सेस में दो अलग-अलग डिग्रियों की पढ़ाई एक साथ होती है। कोर्स खत्म होने के बाद स्टूडेंट को दोनों की मिलाकर एक डिग्री दी जाती है। अगर आप बीबीए या बीसीए के साथ लॉ की पढ़ाई करना चाहते हैं तो जानिए कुछ बेस्ट ऑप्शन.
बीबीए, बीसीए लॉ इंटीग्रेटेड कोर्स (पांच साल)
बीबीए एलएलबी : इस इंटीग्रेटेड कोर्स में बिजनेस मैनेजमेंट और लॉ की पढ़ाई एक साथ होती है। इसमें बिजनेस से जुड़े विषयों (मार्केटिंग, फाइनेंस, एचआर) के साथ-साथ कानून के मूल सिद्धांत (कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ, कॉन्ट्रैक्ट लॉ) पढ़ाए जाते हैं।
बीबीए और बीसीए के बाद लॉ (3 साल का एलएलबी)
बीबीए या बीसीए कोर्स पूरा करने के बाद भी 3 साल का एलएलबी कोर्स कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए अच्छा है, जो पहले बिजनेस या टेक्नोलॉजी में बेस बनाना चाहते हैं और फिर कानून की पढ़ाई करना चाहते हैं।
बीबीए के बाद: कॉर्पोरेट लॉ या बिजनेस लॉ में विशेषज्ञता ले सकते हैं।
बीसीए के बाद: साइबर लॉ, डेटा प्राइवेसी लॉ या इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ में करियर बना सकते हैं।
स्पेशलाइज्ड डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स
बीबीए/बीसीए के साथ या बाद में आप लॉ से जुड़े शॉर्ट-टर्म कोर्स कर सकते हैं, जैसे:
1- साइबर लॉ (बीसीए के लिए)
2- कॉर्पोरेट लॉ (बीबीए के लिए)
3- इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर)
यह कोर्स 6 महीने से 1 साल के हो सकते हैं और ऑनलाइन/ऑफलाइन मोड में उपलब्ध हैं.
लॉ इंटीग्रेटेड कोर्स में एडमिशन इस प्रकार मिलेगा
बीबीए एलएलबी के लिए
एलिजिबिलिटी: 12वीं पास (किसी भी स्ट्रीम से), कम से कम 45-50 फीसदी अंकों के साथ. कुछ कॉलेज में मैथ्स होना अनिवार्य हो सकता है.
प्रवेश परीक्षा
कलेट टॉप नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ के लिए.
एआई एलईटी
एलऐट प्राइवेट लॉ कॉलेज के लिए.
एमसी सीईटी महाराष्ट्र के कॉलेज के लिए.
प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद ही कालेजों में प्रवेश मिलेगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


