नई दिल्ली । आईआईटियन बाबा के नाम से फेमस अभय सिंह की भविष्यवाणी पूरी तरह फेल हो गई। उन्होंने दावा किया था कि भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच में भारत पराजित होगा। जैसे ही भारत की जीत हुई बाबा की बोलती बंद हो गई। उन्होंने तत्काल एक्स पर माफी मांगी और कहा कि जीत का जश्न जरुर मनाएं।
अभय सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, मैं सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहता हूं और आप सभी से जश्न मनाने के लिए कहता हूं। यह पार्टी का समय है…। मुझे मन ही मन पता था कि भारत जीतेगा। इससे पहल उन्होंने लिखा था, कंफ्यूजन के लिए माफ करें। जश्न मनाएं। मैच के बाद एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। विराट कोहली ने शतक जड़ दिया।
उन्होंने आगे लिखा, बड़े मंच पर दबदबे की नई परिभाषा लिखी गई। भारतीय टीम को इस शानदार प्रदर्शन पर बधाई हो। उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह कह रहे हैं,…मैं कुछ भी फेंकता रहता हूं। सिरीयसली क्यों ले रहे हो इतना।
हार की थी भविष्यवाणी
यूनिबिट गैम्स नाम की प्रोफाइल से पोस्ट वीडियो के अनुसार, आईआईटियन बाबा कह रहे थे, इस बार हम हरवा देंगे इनको। तब तो मानोगे…। मैं पहले से बोल रहा हूं कि इंडिया नहीं जीतेगी। इस दौरान उन्होंने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का भी जिक्र किया। वीडियो में वह कह रहे हैं, विराट कोहली को सबको बोल दो एड़ी चोटी का जोर लगा दो, जीत कर बता दो। मैंने मना कर दिया कि नहीं जीतेगी तो नहीं जीतेगी। भगवान बड़े हैं या तुम बड़े हो देखा जाएगा। इस बार उल्टा कर दिया मैंने।


