नई दिल्ली । कितना ही बड़ा हीरो हो या पावरफुल व्यक्ति। मौत से सभी को डर लगता है। फिल्म अभिनेता सलमान खान ने एक पॉडकास्ट में एक डरावना अनुभव शेयर किया है। उनका कहना था कि एक बार हवाई सफर के दौरान टर्बुलेंस के चलते हवाई जहाज में जबरदस्त झटके लगे। वे दहशत में रहे और अभिनेता सोहेल खान आराम से सोते रहे।
सलमान खान ने कहा कि एक बार उनकी फ्लाइट में 45 मिनट तक टर्बुलेंस हुआ था। उस वक्त सभी पैसेंजर्स बहुत घबरा गए थे। सलमान खान ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि वह आईफा अवॉर्ड समारोह से लौट रहे थे, जब यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि हम आईफा श्रीलंका से वापस आ रहे थे। उस वक्त सभी हंस रहे थे, तभी अचानक फ्लाइट में झटके लगने लगे पहले तो यह नॉर्मल लगा, लेकिन फिर तेज आवाज होने लगी और पूरी फ्लाइट में खामोशी छा गई। सोहेल और मैं एक ही फ्लाइट में थे और जब मैंने उसे देखा तो वह सो रहा था। यह झटके 45 मिनट तक चलते रहे। मैंने एयर होस्टेस को देखा तो वह प्रार्थना कर रही थी। तब मुझे लगा अरे बाप रे। ये क्या हो रहा है? पायलट भी टेंशन में दिख रहे थे, जबकि वे आमतौर पर बहुत शांत रहते हैं। ऐसा मैंने सिर्फ फिल्मों में देखा था।इससे पहले बीते साल सिंगापुर एयरलाइंस के एक विमान ने तीन मिनट में हवा में 6,000 फुट का गोता लगा दिया। इससे विमान में इतनी खतरनाक हलचल हुई कि एक व्यक्ति की मौत हो गई। एयर टर्बुलेंस कई बार जानलेवा भी साबित हुआ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


