नई दिल्ली । कभी भी किसी भी दंपत्ति को अपने बच्चों के सामने क्या बोलना है क्या नहीं बोलना का ध्याना हमेशा रखना चाहिए। अन्यथा बच्चा पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है। छोटे बच्चों के सामने पति पत्नी के बीच के रिश्ते को लेकर कुछ बातें बहुत महत्वपूर्ण हैं। लेकिन आधुनिकता के इस दौर में पति पत्नी अपने बच्चों के सामने वह काम भी करने लगते हैं जिन्हें करने से उन्हें बचना चाहिए।
ऐसा इसलिए कि बच्चों के दिमाग पर ऐसा करने से काफी गलत असर पड़ता है। बच्चे मासूम होते हैं बड़े जो काम उनके सामने करते हैं बड़े होकर बच्चे वही चीजें दोहराते हैं। इसलिए कोशिश करनी चाहिए पति पत्नी बच्चों के सामने ऐसे काम करने से बचें। रिलेशनशिप बहुत अहम रिश्ता होता है। हस्बैंड-वाइफ के बीच लड़ाई-झगड़ा करने से बच्चों के मन में नकारात्मकता पैदा हो सकती है। जब बच्चा अपने मम्मी पापा को लड़ाई करते हुए देखता है तो उसके दिमाग पर नकारात्मकता पैदा होती है। आगे चलकर बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है। बच्चों के सामने हस्बैंड-वाइफ के बीच गाली-गलौज करने से बच्चों को गलत शब्दों का उपयोग करने की आदत पड़ सकती है। जब आप बच्चों के सामने गलत शब्द का उपयोग करते हैं तो बच्चे वही सब दोहराने लगते हैं। इससे आगे चलकर उनकी जुबान पर गाली गलौज चढ़ जाती है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


