नाला (जामताड़ा)–नाला विधानसभा क्षेत्र के जामजोड़ी पंचायत के भूडीसिंमोल गांव में मोगरा पूजा के उपलक्ष में स्थानीय युवाओं के द्वारा अटल बिहारी वाजपेई मेमोरियल कप टूर्नामेंट 2024 आयोजन किया गया । आज के इस फाइनल मैच में मुकाबला 5- 5 ओवर के खेल में भागूपाड़ा बनाम सुंदरपुर के बीच खेला गया । जिसमें टॉस जीतकर सुंदरपुर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए सुंदरपुर के टीम ने चार विकेट खोकर 40 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करते हुए भागूपाड़ा के टीम ने तीन ओवर में ही लक्ष्य को पूरा कर 6 विकेट से अपने टीम को टूर्नामेंट में जीत दर्ज कराया ।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा नेता मनोज गोस्वामी, जामजोरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य तपन मोची ने शाहिद अन्य तिथियां ने विजेता तथा उपविजेता को पुरस्कृत किया साथ ही हौसला अफजाई की। इस अवसर पर दिनेश बाउरी, मिथुन बाउरी, वासुदेव मोची, तपन कुमार मोची, जयदेव मोची,आयोजक समिति के सदस्य जादू घोष ,राकेश मोची ,परितोष माजी,समीर माजी, सुफल माजी,सुखदेव मोची ,कामदेव मोची आदि उपस्थित थे।



