कुंडहित (जामताड़ा) । वीगत सात सालों से नाला विधानसभा क्षेत्र में डॉ विशेश्वर खां वेलफेयर सोसाइटी विभिन्न सामाजिक कार्य कर जरुरतमंदों को सेवा प्रदान कर रही है। क्षे़त्र के गरीब तथा असहाय परिवार के बेटा-बेटी के उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता, असाध्य रोग से पीड़ित लोगों को इलाज हेतु आर्थिक सहायता करते आ रहे है। आज नाला विधानसभा से लेकर दिल्ली तक विभिन्न कार्यक्षेत्र में डॉ विशेश्वर खॉ वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य जुड गये है। उक्त वाते सोसाइटी के अध्यक्ष रथीन्द्र नाथ घोष ने रविवार को कुंडहित सिचांई परिसदन में गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने तथा असाध्य रोग से पीड़ित लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा वर्ष 2016 से डॉ वेलफेयर सोसाइटी बनने के बाद अबतक सौकड़ों आर्थिक रुप से कमजोर गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की है। साथ ही इस क्षेत्र से दर्जनों से अधिक असाध्य रोग से ग्रासित गरीब लोगों का इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किया है। वही कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के संयुक्त सचिव गौतम खान ने बताया सोसाइटी द्वारा क्षेत्र में गरीब बच्चों को असाध्य रोगो से ग्रासित लोगों को आर्थिक सहायता के अलावे निःशुल्क ऑखों की इलाज तथा चमशा प्रदान करना एंव रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आज क्षेत्र में जरुतमंदो लोगों को रक्त के लिए आसनसोल-कलकता के चक्कर नही लगाना पड़ेगा। वेलफेयर सोसाइटी अपने कार्यक्षेत्र में दिन दिन आगे बड़ रहा है। उन्होने उपस्थित ग्रामीणाों एंव सोसाइटी के सदस्यों की आग्रह करते हुए कहा आप सबों के सहयोग से आज सोसाइटी इस मकाम तक पहॅूच पाये है। वही नाला थाना क्षेत्र के टेसजुडीया गांव के उज्ज्वल मंडल की असमायिक मुत्यु हो जाने पर दो नावालिंग बेटी को सोसाइटी द्वारा गोद लिया गया। बेटी अनन्या मंडल को मैट्रिक -इंटर तक शिक्षा प्रदान कराने की दायित्य दिया गया है। उस बेटी के पढ़ाई के लिए सोसाइटी कभी पीछे नही हाटेंगें। समय समय पर बेटी अनन्या मंडल की शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक मदद करते आ रहे है।
कार्यक्रम के तहत असाध्य रोग से ग्रासित नाला के अजित माजि, आमडुबी गांव के स्वपन दत्त, तथा इंद्र मंडल को चिकित्सा हेतु 5000-5000 रुपए की चेक प्रदान किया गया। वही नाला थाना क्षेत्र के टेसजुड़िया गांव के रीशिता माजि, दीया खातुन,कुंडहित के गीता मंडल, सालुका के संजय मंडल, कोईबाद के बीमान मुर्मू,नौडिया के कातम खान, लायकापुर के इन्द्रजीत घोष, बाबुपुर के वर्षा मंडल, पुजा मंडल, तथा कुंडहित के कोयल वागती को 3000-3000 हजार का चेक उ़च्च शिक्षा प्राप्त करने हेेतु प्रदान किया गया। जबकि दो गरीब परिवार के बेटी नीहा मंडल तथा रीमा मंडल ने मेडिकल परीक्ष में पास करने पर उसे प्रशस्ती पत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर सोसाइटी के सदस्य भजहरी मंडल, जयदेवप खॉ, सत्यजीत मंडल, दीवाकर मंडल,बंदना खॉ, हरिसादलन खॉ आदि ने भी सोसाइटी द्वारा किए गये विकास कार्यो के बारे में बिस्तार से जानकारी दिया गया। मौके पर अजित घोष, मिहिर पान, रामदास मंडल, रनजित सिंह, उद्वेश्वर मुर्मू, सोमनाथ राय, राजु राय, सजल दास, स्वपन पातर, गोर किशोर झा, तापास भटटाचार्ज सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


